शनिवार, 12 अक्तूबर 2013

"मुद्रा परिवर्तन = भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद, नकली नोट, कर चोरी, नशीले पदार्थों आदि का जड़ से खात्मा"

"Currency Conversion = Corruption, Terrorism, Naxalism, Fake Currency, Tax Evasion, Drug Eliminated from the root, etc."
आतंकवाद, भ्रष्टाचार, लूट, दंगे, चोरी, डकैती, रिश्वतखोरी, चेन स्नेचिग, नकली नोट, नकली सामान, देह-व्यापार, मानव तश्करी, नशीले पदार्थ, अवैध खनन, अवैध कटान, अवैध कारखाने, मिलावटखोरी, कबूतरबाजी, फिरौती, कालाबाजारी, विभागों में बिना रिश्वतखोरी के समय से काम न होना आदि-आदि से आज हर आम आदमी त्रस्त है| जिस कारण आम आदमी तनाव और खौफ के साये में जी रहा है| आये दिन बेकसूर जनता, समाजसेवियों, आर.टी.आई. कार्यकर्ताओं की हत्या, उत्पीड़न, जिन्दा जलाने जैसी घटनायें लगातार हो रही हैं आखिर जनता को अपनी जान जोखिम में डालनी ही क्यों पड़ती है? क्या लोकायुक्त में शिकायत करने वाले ब्यक्ति को जान का ख़तरा नहीं होगा ? देश-विदेश की सरकारें इस अत्याधुनिक विज्ञान युग में क्यों ऐसे कारगर कदम नहीं उठाती है कि हर आम आदमी तनाव और खौफ के साये से मुक्त होकर सुनहरे भविष्य की ओर कदम बढ़ा सके?
     अगर हम केवल भारत की बात करें तो भारत सरकार क्यों ऐसे कदम नहीं उठा सकती है जिससे हर प्रकार का भ्रष्टाचार का जड़ से खात्मा हो जाये ? क्या भारत सरकार ऐसा नहीं चाहती है या कहीं सोच की कमी है?
     जहाँ तक हमें लगता है भारत आज संचार तकनीक में बहुत आगे पहुँच चुका है मगर आज भी भारत में वही घिसे-पिटे तौर-तरीकों से कार्य किये जाते हैं |
     भारत में सबसे कमजोर तबका मजदूर है भारत सरकार ने गाँव के गरीब और मजदूर के लिए महात्मा गाँधी रोजगार गारन्टी योजना चलाकर उनका दुःख दूर करने का प्रयत्न किया है जिसमें भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सरकार योजना का भुगतान सीधे लाभार्थी के खाते में करती है |
     अब सवाल उठता है जब अंतिम ब्यक्ति तक वित्तीय सेवायें ऑनलाइन हो गई हैं फिर सरकार को नगदी के चलन को जारी रखने की क्या आवश्यकता है ? जबकि हम सभी भलीभांति से जानते हैं किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार के लिए रूपए का नगद-चलन ही जिम्मेदार है फिर क्यों नहीं इसको पूर्ण रूप से बंद कर हर प्रकार के लेनदेन को ऑनलाइन कर खातों के माध्यम से किया जाता है ?
अगर भारत सरकार हर प्रकार के भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाना चाहती है तो सरकार को कुछ कारगर कदम उठाने पड़ेंगे| जैसे:-
1.  भारत में सभी वित्तीय सेवायें देने वाले बैंक, सहकारी बैंक, पोस्ट ऑफिस, ट्रेजरी आदि को एक नेटवर्क में जोड़ा जाये |
2.     भारत में रूपए के नगद चलन को बंद कर केवल ऑनलाइन या डेबिट/क्रेडिट कार्ड द्वारा खाते से खाते में ही भुगतान का चलन शुरू किया जाये|
3.     भारत के प्रत्येक निवासी का केवल एक ही खाता खोला जाये|
4.     खाता खोलते समय प्रत्येक खाताधारक की सम्पति जो उसके पास है उसका पूर्ण विवरण उस खाते में अधिकारिक तौर से अंकित किया जाये |
5.   खाताधारक के पास कितना सोना, चांदी, गाड़ी, बीमा, शेयर आदि है उसका पूर्ण विवरण उस खाते में अंकित किया जाये और समस्त भविष्य के लेनदेन उसी खाते के माध्यम से किये जायें|
6.   खाताधारक द्वारा अपने समस्त लेनदेन ऑनलाइन बैंकिग या ऐ.टी.एम्. कार्ड द्वारा अपने खाते से खाते में ही किया जाये|
7.     खाताधारक द्वारा किसी भी खरीद्दारी को किये जाने के लिए केवल अपने खाते से और केवल खाते में भुगतान किया जाये|
8.     समस्त खाताधारकों को अवगत करवा दिया जाये कि उनके पास जो भी नगदी है वो उसे अपने खाते में डाल दें नगदी के बंद होते ही उनके पास बची हुई नगदी कागज के सम्मान हो जाएगी|

नगदी बंद करने से क्या होगा त्वरित लाभ ?:
1.      तीन माह से छ माह की अवधि का समय देकर नगद चलन को समाप्त कर दिए जाने के कारण सर्वप्रथम खरबों रुपये के नकली नोटों का कारोबार जड़ से समाप्त हो जायेगा|
2.      छोटे-से-छोटे एवं बड़े-से-बड़े व्यापारी की वित्तीय स्थिति की होगी पुष्टि १००% होगा कर संग्रह|
3.      रिश्वतखोरी पर लगेगी पुर्णतः रोक समय से और गुणवत्तापूर्ण होंगे कार्य|
4.      अवैध खनन-अवैध कटान पर लगेगी पुर्णतः रोक|
5.  युवा पीढ़ी को नशीले पदार्थों की आपूर्ति करने वाले माफियाओं पर लगेगी पुर्णतः रोक|
6.     घटिया सामान की खरीद्दारी पर लगेगी रोक|
7.     कालाधन एवं कालाबाजारी पर लगेगी पुर्णतः रोक|
8.     आतंकवाद, दंगे, चोरी, चेन स्नैचिग, लूट, डकैती पर लगेगी पुर्णतः रोक|
9.     नकली सामान बनाने वालों पर लगेगी पुर्णतः रोक|
10.  महंगाई पर लगेगी रोक|
11.  वित्तीय स्थिति होगी मजबूत|
12.  किसी भी प्रकार की कर चोरी पर लगेगी पुर्णतः रोक|
13.  हर आम आदमी को मिलेगा न्याय|
14.  सबका जीवन होगा खुशहाल जब आम आदमी को मिलेगा लाभ  |
15.  मुद्रा छपाई में लगने वाले कागज व् इंक का स्तमाल न होने के कारण खरबों रूपये की बचत होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा |

भार्गव चन्दोला, 9411155139
(हिमालय बचाओ आन्दोलनकारी)
1, राजराजेश्वरी विहार, लोवर नथनपुर, देहरादून|
Email: bhargavachandola@gmail.com 
Web Site: bhargava-chandola.blogspot.com 

निवेदन: भारत के सुनहरे भविष्य के लिए शेयर करें, लाइक करें, कमेन्ट करें जन-जन तक जागरूकता फैलायें |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें