शुक्रवार, 13 सितंबर 2013

"कालेज राजनीति की गद्दारी से बनती हैं भ्रष्ट राज्य व् भारत सरकार"

"कालेज राजनीति की गद्दारी से बनती हैं भ्रष्ट राज्य व् भारत सरकार"



मित्रों छात्र नेता का काम होना चाहिए कि वो कालेज की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करवायें, पठन-पाठन की गुणवत्ता को बनवायें, शिक्षा-शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चलवायें, गरीब छात्रों हेतु निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवायें उनकी मदद करवाएं, कालेज हो या कालेज के बाहर कालेज छात्रों को नशे से दूर करवायें, सभी छात्रों में भाईचारा और एक दुसरे का सम्मान पैदा करवायें व् सभी बच्चों के साथ-साथ अपना उज्जवल भविष्य बनायें|

मगर ये क्या छात्र नेता और छात्र तो बिलकुल ही दिशाहीन होते जा रहे हैं ड्रग, शराब, लड़ाई-झगड़ा, छेड़खानी, अवैध वसूली, चेन स्नेचिंग, सुपारी, हत्या आदि ये छात्रों की आम बात हो गई है | मेरे युवा साथियों आखिर आप कौन से मार्ग पर जा रहे हैं ? आप ही देश का भविष्य हैं और आप ही रास्ता भटकने लगेंगे तो देश तो गर्त में जायेगा ही जायेगा | मैं जानता हूँ कि आपको माहोल ही ऐसा मिला है मगर क्या हमें उसे बदलना नहीं चाहिए ?

हम पीछे देख रहे थे जब उत्तराखंड की विधानसभा 2012 का चुनाव हुवा था | उस दौरान ज्यादातर विधायक प्रतियासी अपनी रैली के लिए छात्रों को उनकी बाइक में 200 रु. का पट्रोल डलवा रहे थे, शराब-कवाब खिलवा रहे थे, होटलों में, गेस्टहाउसों में मौज करवा रहे थे, कालोनियों में शराब की पेटी और पैसे बटवा रहे थे और ये सिलसिला लगातार एक माह तक चलता रहा | हमें तब बड़ा ही अफ़सोस हो रहा था, क्योंकि उसी दौरान करोड़ों की संख्या में भ्रस्टाचार के खिलाफ ज्यादातर छात्र अन्ना जी के समर्थन में सड़कों पर उतरे थे| बड़ी पार्टी के विधायक प्रतियाशियों ने दो-दो, तीन-तीन करोड़ रूपए खर्च किये होंगे क्या कभी आपने सोचा है, आखिर उनके पास वो पैसा आया कहाँ से था ? क्या वो किसी राजा महाराजा के परिवारों से थे ? या वो उधोगपतियों के परिवारों से थे? नहीं | उनमें से ज्यादातर ने हमारे पैसे हमारा खजाना लूट कर हमें ही कुछ हिस्सा बाँटने का काम किया | क्या जो काम उन्होंने किया हमें उनके ही मार्ग दर्शन पर चलना चाहिए? अगर नहीं| 

                                 संकल्प करो ए युवाओं, जो मंजिल अपनी पानी है, 
                                 जो इस देश के काम न आये, वो बेकार जवानी है|
                                 ये स्वेत वस्त्र अर्चन लायेंगे, तुम्हें राह से भटकायेंगे, 
                                 नशा पिलाकर ये तुमको, पल में अपना कर जायेंगे| 
                                 नशा नहीं खुशहाली होगी,अब ये बात इन्हें समझानी है,
                                 संकल्प करो ए युवाओं जो मंजिल अपनी पानी है|


तो मित्रों संकल्प लें कि "मैं इस देश, प्रकृति व् अपने भविष्य को बचाने के लिए ऐसे नेताओं की कठपुतली नहीं बनूँगी/बनूँगा, देश की जनता से गद्दारी कर कमाई गई दौलत की शराब, मुर्गा, पैट्रोल, भीख नहीं लूंगी/लूँगा, मैं ऐसे गद्दारों के खिलाफ वोट व् प्रचार करुँगी/करूँगा जिन्होंने जनता व् देश के साथ भ्रस्टाचार करके गद्दारी की है मैं ऐसे भ्रस्ट नेताओं को वोट करके अपने देश, अपने देश की जनता व् खुद अपने भविष्य के साथ गद्दारी नहीं करुँगी/करूँगा"

नोट: मित्रों कुछ कड़वी बात जरुर बुरी लगती हैं मगर सोच कर देखें सच यही है अब आपको तै करना है कि देश के साथ गद्दारी करनी है या देशभक्त बन कर देश को बचाना है फैसला आपका लेना है | 

निवेदक: आम आदमी पार्टी उत्तराखंड(AAP) व् छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS), उत्तराखंड | 

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड एवं छात्र युवा संघर्ष समिति से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें: 
देहरादून: सोमेश बुडाकोटी (8791320398), आर्यन कोठियाल (9012968842) 

हरि सिमरन सिंह(8755960120), मयंक नैथानी(8266000109), सुशील सैनी (9639378198), सुनीता सिंह(9897602143), संजय भट्ट(ज़ि.सं. 9897914034), राजेश बहुगुणा(9058179121), सुरेश नेगी(8006033369), ओंकार भाटिया (9639005108), 

देहरादून एवं समस्त उत्तराखंड: भार्गव चन्दोला, आप प्र.प्र., (9411155139), रनवीर सिंह चौधरी,प्र.को., (8272089003)

हल्द्वानी एवं समस्त उत्तराखंड: हरीश आर्य,प्र.सं., (9897030253), उमेश तिवारी (9412419909)

चमोली: हरेन्द्र बिष्ट (9634346264)

विकासनगर/प्रेमनगर: भास्कर चुग (9358604649) 

श्रीनगर/पौड़ी: टीकाराम उनियाल, 9760694482

ऋषिकेश: आशुतोष जुगराण, 9837255893



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें